Published on: 03 Feb 2026
*प्रोफेसर विजय की महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में नियुक्ति पर विभाग एवं टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के वाणिज्य विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. विजय हुड्डा की महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति होने पर वाणिज्य विभाग एवं विश्वविद्यालय की टीचिंग एसोसिएशन IGUTA की तरफ से एक सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह भी शामिल हुए और उन्होंने प्रोफेसर विजय को इस नई नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र, पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह एवं प्रोफेसर अदिति शर्मा, डीन आफ कॉलेज प्रोफेसर दीपक गुप्ता सहित वाणिज्य विभाग के सभी शिक्षकों ने विभाग में प्रोफेसर विजय के योगदान को याद किया एवं सराहा। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्होंने प्रोफेसर विजय को इस नियुक्ति के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से प्रेसिडेंट प्रोफेसर सविता श्योराण, सचिव डॉ. ममता अग्रवाल सहित टीचिंग एसोसिएशन के सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इनमें प्रोफेसर विकास बत्रा, प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह, प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रोफेसर पंकज त्यागी, प्रोफेसर समृद्धि, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुमन, डॉ. महावीर बड़क, डॉ. देवेंद्र सहित टीचिंग एसोसिएशन परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रोफेसर विजय की कुशल कार्यशैली को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं ओर अधिक तरक्की की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। प्रोफेसर विजय ने भी यहां के साथियों से मिले प्यार और दुलार को याद करते हुए सभी का धन्यवाद किया।